Sunday , May 19 2024
Breaking News

Amazing: महिला ने दिया 9 बच्चों को जन्म, पहले था 7 का अनुमान, जानिये कहां का है मामला

Mali 25 years old woman gives birth of nine babies:digi desk/BHN/ पश्चिम अफ्रीफा के देश माली (Mali) से एक दुर्लभ घटना सामने आई है। जो अब तक दुनिया का पहले मामला है। यहां एक 25 वर्षीय महिला ने एक साथ नौ बच्चों को जन्म दिया है। 9 बच्चों की मां का नाम हलीमा सिस्से (Halima Cisse) है। हलीमा जब गर्भवती ही तब से चर्चा में आ गई थी। सरकार ने उसके इलाज का जिम्मा खुद उठाया। महिला का सिजेरियन ऑपरेशन मोरेक्को में कराया गया।

हलीमा सिस्से ने पांच लड़कियां और चार लड़के को जन्म दिया हैं। सभी शिशु स्वस्थ हैं। माली की स्वास्थ्य मंत्री फैंटा सिबी ने कहा कि महिला का मार्च में अल्ट्रासाउंड कराया गया था। उस समय रिपोर्ट में सात बच्चे होने का अनुमान था। मुश्किल स्थितियों को देखते हुए हलीमा का ऑपरेशन मोरक्को में कराने का निर्णय लिया गया। स्वास्थ्य मंत्री सिबी ने कहा, ‘अधिकारी महिला को लेकर मोरक्को गए। वहां भी अल्ट्रासाउंड में सात बच्चे दिखाई दिए थे।’

उन्होंने बताया कि जब डिलीवरी का समय आया और सिजेरियन ऑपेशन किया तो 9 बच्चे हुए। स्वास्थ्य मंत्री इसे दुर्लभ घटना मानती हैं। उन्होंने कहा कि कुछ समय बाद हलीमा और उनके बच्चों को माली ले आया जाएगा। स्थानीय मीडिया के अनुसार अभी हलीमा और उनके बच्चों डॉक्टर की निगरानी है। सभी को स्वस्थ रखना चिकित्सकों के लिए एक चुनौती है।

About rishi pandit

Check Also

दोबारा गर्भवती होने पर प्रेमिका ने लवर का लिंग काटकर कूड़ेदान में फेंका, मरने तक चिल्लाता रहा युवक

नई दिल्ली/कोलोराडो. एक महिला ने झगड़े के बाद अपने प्रेमी की निर्मम हत्या कर दी। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *